IND vs SL 2nd Test
दिल्ली: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन बारिश ने एक बार फिर खेल में खलल डाला। श्रीलंका की दूसरी पारी शुरू होने के कुछ ही देर बाद मौसम अचानक खराब हो गया और मैदान पर अंधेरा छा गया। सिर्फ दो गेंदों के बाद ही ग्राउंड स्टाफ को कवर लेकर मैदान पर आना पड़ा।
दो गेंद बाद ही छाने लगे काले बादल
भारत की पहली पारी 475/8 के स्कोर पर आगे बढ़ रही थी, जब बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। इसके बाद श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज मैदान पर उतरे, लेकिन वे सिर्फ दो गेंद ही खेल पाए थे कि आसमान में काले बादल छा गए।
ये भी पढ़ें: इमरान खान के इलाज के लिए गावस्कर-कपिल देव समेत 21 पूर्व कप्तानों ने शहबाज शरीफ से की अपील
अंपायरों ने हालात को देखते हुए खिलाड़ियों को मैदान से बाहर जाने का संकेत दिया। श्रीलंका के दोनों ओपनर पवेलियन लौट गए, जबकि भारतीय खिलाड़ी और अंपायर भी मैदान पर कुछ देर इंतजार करते नजर आए।
जल्द शूरू होगा मैच
अंपायर मैदान के बीच में पहुंच गए हैं। कुछ मिनट पहले के मुकाबले अब मौसम थोड़ा साफ और रोशनी बेहतर नजर आ रही है। अंपायर आसमान की ओर देखते हुए मुख्य ग्राउंड्समैन से बातचीत कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने भारतीय कप्तान शुभमन गिल से भी बात की और फिर मैदान से बाहर चले गए। खेल स्थानीय समयानुसार शाम 5:35 बजे दोबारा शुरू होगा।
बारिश शुरू होने से पहले ही ग्राउंड स्टाफ हुआ एक्टिव
मैदान पर अभी बारिश शुरू भी नहीं हुई थी, लेकिन रोशनी लगातार कम हो रही थी। हालात को देखते हुए ग्राउंड स्टाफ ने तुरंत कवर्स मैदान पर पहुंचा दिए। इससे पहले भारत ने दिन का खेल मजबूत स्थिति में पहुंचाया था। ध्रुव जुरेल 115 रन बनाकर नाबाद रहे और भारत ने 9 विकेट के नुकसान पर 503 रन बनाए और अपनी पारी घोषित की। बारिश के कारण अंपायरों को समय से पहले टी-ब्रेक लेना पड़ा।
पंत नहीं, जुरेल के हाथों में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी
इस मुकाबले में एक अहम बात यह भी है कि ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग कर रहे हैं, ऋषभ पंत नहीं। पंत ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए 63 रन बनाए थे, लेकिन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी जुरेल संभाल रहे हैं।
1 thought on “IND vs SL 2nd Test: खराब मौसम के कारण फिर रूका मैच, जानिए कब शुरू होगा मुकाबला”