Afghanistan Squad vs IND
दिल्ली: अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक की टीम में वापसी हुई है। वह कंधे की चोट से उबरने के बाद मैदान पर लौट रहे हैं। भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज के मुकाबले 13, 15 और 17 सितंबर को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे।
चोट के बाद नवीन-उल-हक की वापसी
नवीन-उल-हक दाएं कंधे में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण लंबे समय से क्रिकेट से दूर थे। इसी चोट के चलते वह वेस्टइंडीज के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज और 2026 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में भी नहीं खेल सके थे। अब पूरी तरह फिट होने के बाद उनकी टीम में वापसी हुई है।
नवीन के आने से अफगानिस्तान के तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिलेगी। उनके अलावा फजलहक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई और अजमतुल्लाह उमरजई टीम के तेज गेंदबाजी विकल्प हैं।
ये भी पढ़ें: ‘उनके पास कोई काम नहीं’, पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ने गौतम गंभीर पर साधा निशाना
इब्राहिम जादरान संभालेंगे पूरी जिम्मेदारी
भारत के खिलाफ यह सीरीज इब्राहिम जादरान के लिए भी खास होगी। राशिद खान की जगह जिम्मेदारी मिलने के बाद वह पहली बार अफगानिस्तान के पूर्णकालिक टी20 कप्तान के तौर पर टीम की अगुवाई करेंगे।
टीम में अनुभवी ऑलराउंडर गुलबदीन नायब की भी वापसी हुई है। वहीं घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन का इनाम विकेटकीपर-बल्लेबाज नूर रहमान को मिला है। उन्हें पहली बार राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है।
पहली बार भारत-अफगानिस्तान द्विपक्षीय टी20 सीरीज
यह सीरीज दोनों देशों के बीच पहली पुरुष द्विपक्षीय टी20 इंटरनेशनल सीरीज होगी। इससे पहले भारत और अफगानिस्तान के बीच एक टेस्ट और तीन वनडे मैच खेले गए थे। अफगानिस्तान की टीम सीरीज शुरू होने से पहले भारत पहुंच जाएगी और यहां तैयारी शिविर में हिस्सा लेगी।
भारत के खिलाफ अफगानिस्तान की पूरी टीम
अफगानिस्तान टीम: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरवेश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांगयाल खरोटी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई और नवीन-उल-हक।
रिजर्व खिलाड़ी: इजाज अहमदजई, शाहिदुल्लाह कमाल और फरीद अहमद मलिक।
भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज शेड्यूल
| मैच | तारीख | स्थान |
|---|---|---|
| पहला टी20 | 13 सितंबर | अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली |
| दूसरा टी20 | 15 सितंबर | अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली |
| तीसरा टी20 | 17 सितंबर | अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली |
1 thought on “IND vs AFG: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम घोषित, स्टार खिलाड़ी की हुई वापसी”