Gautam Gambhir
दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 167 रन बनाने वाले देवदत्त पडिक्कल ने दूसरे टेस्ट में भी अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी। उन्होंने 193 गेंदों का सामना करते हुए 117 रन बनाए। करीब पांच घंटे क्रीज पर रहने के दौरान पडिक्कल ने 12 चौके लगाए। यह पडिक्कल के टेस्ट करियर का दूसरा शतक है।
पडिक्कल को टीम में साई सुदर्शन के चोटिल होने के बाद मौका मिला है। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर पहले साई सुदर्शन को लंबे समय तक नंबर-3 पर मौका देने की बात कर चुके हैं। हालांकि, पडिक्कल ने लगातार दो बड़ी पारियां खेलकर इस स्थान के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है।
श्रीकांत ने गंभीर पर साधा निशाना
दूसरे टेस्ट से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने गौतम गंभीर के बयान और उनकी सोच पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पडिक्कल के लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम से बाहर करना आसान नहीं होगा।
ये भी पढ़ें: Rishabh Pant ने रचा इतिहास, धोनी, शुभमन समेत इन दिग्गजों को छोड़ा पीछे
श्रीकांत ने कहा, “गंभीर के पास कोई काम नहीं है। पहले टेस्ट में 200 से ज्यादा रन बनाने के बाद आप आगे पडिक्कल को कैसे बाहर कर सकते हैं? गंभीर कुछ भी कहते रहते हैं। वैसे भी श्रीलंका सीरीज में उनके पास ज्यादा काम नहीं है, क्योंकि श्रीलंका एक कमजोर टीम है और भारत निश्चित रूप से जीतेगा। श्रीलंका और अफगानिस्तान जैसी टीमों के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद वह फिर खूब बोलेंगे।”
‘मैं गंभीर के साथ कठोर नहीं होना चाहता’
श्रीकांत ने कहा, “मैं गंभीर के साथ कठोर नहीं होना चाहता। वह एक अच्छे खिलाड़ी रहे हैं और खेल को अच्छी तरह समझते हैं। लेकिन वह खिलाड़ियों और टीम के साथ थोड़ा ज्यादा संवाद कर सकते हैं। एक खिलाड़ी के तौर पर वह काफी प्रभावी थे।”
पडिक्कल ने प्रदर्शन से मजबूत की दावेदारी
देवदत्त पडिक्कल के लिए यह टेस्ट सीरीज बेहद खास रही है। पहले टेस्ट में 167 रन बनाने के बाद अब दूसरे टेस्ट में 117 रन की पारी खेलकर उन्होंने अपनी दावेदारी पेश की है।
2 thoughts on “‘उनके पास कोई काम नहीं’, पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ने गौतम गंभीर पर साधा निशाना”