Virat Kohli Records vs West Indies
27 सितंबर 2026 को वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज से विराट कोहली वनडे क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं। इस सीरीज में कोहली के पास सिर्फ रन बनाने का नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की रिकॉर्ड बुक में कई नए अध्याय जोड़ने का मौका है।
विराट कोहली को ODI में सबसे तेज 15,000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 59 रन चाहिए। इसके अलावा उन्हें लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी या उससे आगे निकलने के लिए 2 शतक और चाहिए। वेस्टइंडीज उनके पसंदीदा विपक्षियों में रहा है और अब उन्हें कैरेबियाई टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने के लिए भी सिर्फ 2 शतक की जरूरत है।
ये भी पढ़ें: IND vs WI 2026: भारत-वेस्टइंडीज सीरीज का पूरा शेड्यूल, मैच डिटेल्स और Team India की ODI-T20I Squad
घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा रन
घरेलू मैदान पर भी कोहली इतिहास रचने के बेहद करीब हैं। उन्हें भारत में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने के लिए 2 शतक और घर में सबसे ज्यादा ODI रन बनाने के लिए केवल 110 रन चाहिए। वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए उन्हें 271 रन की जरूरत है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक
जीत वाले मैचों में भी कोहली कई उपलब्धियों से बस कुछ कदम दूर हैं। उन्हें जीते हुए मैचों में दूसरे सबसे ज्यादा ODI रन बनाने के लिए 32 रन, वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत में सबसे ज्यादा रन के रिकॉर्ड के लिए 142 रन, और जीत में वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक के लिए 1 शतक चाहिए।
13,000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज़
इसके साथ ही कोहली ODI में नंबर-3 पर 13,000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज़ बनने से 180 रन दूर हैं। एशिया में 17,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने के लिए उन्हें 215 रन चाहिए, जबकि भारत के लिए जीत में सबसे ज्यादा ODI 50+ स्कोर का रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए सिर्फ एक और 50+ पारी की जरूरत है।
27 सितंबर से शुरू होने वाली इंडिया बनाम वेस्टइंडीज (IND vs WI ODI) सीरीज में सभी की नजरें किंग कोहली पर होंगी। अगर उनका बल्ला चला, तो एक ही सीरीज में कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड टूट सकते हैं।