India vs West Indies 2026 ODI T20I Series
भारत और वेस्टइंडीज के बीच सितंबर-अक्टूबर 2026 में रोमांचक वनडे और टी20आई सीरीज खेली जाएगी। वेस्टइंडीज का भारत दौरा 2026 (West Indies Tour of India 2026) तीन मैचों की ODI सीरीज और पांच मैचों की T20I सीरीज से मिलकर बना है। यानी दोनों टीमों के बीच कुल 8 मुकाबले खेले जाएंगे।
सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर 2026 से होगी, जब दोनों टीमें तिरुवनंतपुरम में पहले ODI में आमने-सामने होंगी। इसके बाद ODI सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी और तीसरा न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। पांच मैचों की T20I सीरीज 6 अक्टूबर से शुरू होगी और 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में अंतिम मुकाबले के साथ समाप्त होगी। BCCI ने पूरे कार्यक्रम की पुष्टि की है।
भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज 2026 की पूरी जानकारी
| जानकारी | विवरण |
|---|---|
| सीरीज | वेस्टइंडीज का भारत दौरा 2026 |
| कुल मैच | 3 ODI + 5 T20I |
| कुल मुकाबले | 8 |
| ODI कप्तान – भारत | शुभमन गिल |
| T20I कप्तान – भारत | श्रेयस अय्यर |
| वेस्टइंडीज कप्तान | शाई होप |
IND vs WI ODI सीरीज का पूरा शेड्यूल
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन ODI मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम, दूसरा 30 सितंबर को गुवाहाटी और तीसरा 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में होगा। तीनों मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होंगे।
| मैच | तारीख | वेन्यू | समय (IST) |
|---|---|---|---|
| पहला ODI | 27 सितंबर 2026 | तिरुवनंतपुरम | दोपहर 2:00 बजे |
| दूसरा ODI | 30 सितंबर 2026 | गुवाहाटी | दोपहर 2:00 बजे |
| तीसरा ODI | 3 अक्टूबर 2026 | न्यू चंडीगढ़ | दोपहर 2:00 बजे |
IND vs WI T20I सीरीज का पूरा शेड्यूल
ODI सीरीज के बाद दोनों टीमें पांच मैचों की T20I सीरीज में भिड़ेंगी। पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ में खेला जाएगा। इसके बाद टी20 सीरीज रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु पहुंचेगी। सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होंगे।
| मैच | तारीख | वेन्यू | समय (IST) |
|---|---|---|---|
| पहला T20I | 6 अक्टूबर 2026 | लखनऊ | शाम 7:00 बजे |
| दूसरा T20I | 9 अक्टूबर 2026 | रांची | शाम 7:00 बजे |
| तीसरा T20I | 11 अक्टूबर 2026 | इंदौर | शाम 7:00 बजे |
| चौथा T20I | 14 अक्टूबर 2026 | हैदराबाद | शाम 7:00 बजे |
| पांचवां T20I | 17 अक्टूबर 2026 | बेंगलुरु | शाम 7:00 बजे |
भारत की ODI टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी
वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज के लिए शुभमन गिल को कप्तान और केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हुई है। इसके अलावा रुतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा हैं।
आकिब नबी और नमन धीर को पहली बार भारत की ODI टीम में जगह मिली है। ध्रुव जुरेल को भी टीम में शामिल किया गया है।
भारत की ODI Squad
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर।
T20I की कमान श्रेयस के हाथों में
पांच मैचों की T20I सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान होंगे। टीम में अभिषेक शर्मा और 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा बल्लेबाजों के साथ संजू सैमसन और ईशान किशन को विकेटकीपर विकल्प के रूप में शामिल किया गया है।
गेंदबाजी विभाग में अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और मयंक यादव जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं।
भारत की T20I Squad
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव।
वेस्टइंडीज की ODI टीम
वेस्टइंडीज ने भारत दौरे के लिए ODI टीम की कप्तानी शाई होप को सौंपी है। टीम में जॉन कैंपबेल की वापसी हुई है, जबकि ज्वेल एंड्रयू को एकम अगस्ते की जगह टीम में शामिल किया गया है।
वेस्टइंडीज ODI Squad
शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, अमीर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, विटेल लॉज, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड और जेडन सील्स।
वेस्टइंडीज की T20I टीम
वेस्टइंडीज की T20I टीम में शाई होप कप्तान बने रहेंगे। इस टीम में शिमरॉन हेटमायर की वापसी हुई है, जबकि युवा बल्लेबाज कामिल पूरन को पहली बार T20I टीम में जगह मिली है। क्वेंटिन सैम्पसन भी टीम का हिस्सा हैं। जेसन होल्डर को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है।
वेस्टइंडीज T20I Squad
शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, शिमरॉन हेटमायर, अकील हुसैन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड और शमर स्प्रिंगर।
भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज क्यों है खास?
इस सीरीज में भारत की ODI टीम अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की दिशा में अपनी तैयारियों को आगे बढ़ाएगी। दूसरी ओर, वेस्टइंडीज के लिए भी यह ODI सीरीज महत्वपूर्ण है, क्योंकि मौजूदा ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन चक्र के आखिरी दो मुकाबले भारत के खिलाफ होने हैं। वेस्टइंडीज ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन हासिल करने की स्थिति में नहीं है और अगले साल क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट में खेलेगा।
2 thoughts on “IND vs WI 2026: भारत-वेस्टइंडीज सीरीज का पूरा शेड्यूल, मैच डिटेल्स और Team India की ODI-T20I Squad”