Rishabh Pant
दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में ऋषभ पंत के प्रदर्शन ने एक बार फिर उनकी बल्लेबाजी को लेकर चल रही बहस को हवा दे दी है। पंत ने मैच की दोनों पारियों में अलग-अलग अंदाज में बल्लेबाजी की। पहली पारी में उन्होंने 62 गेंदों पर 39 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में तेज रन बनाने की जरूरत के बीच 69 गेंदों पर 66 रन की शानदार पारी खेली।
पंत की इस बल्लेबाजी से पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा काफी प्रभावित नजर आए। उन्होंने पंत को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि भारतीय टेस्ट क्रिकेट में उनसे बेहतर कीपर-बैटर कोई नहीं हुआ।
ये भी पढ़ें: PAK vs ENG Test Series: भारत में कहां और कैसे देखें लाइव मैच? जानें टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
चोपड़ा ने पंत को बताया महान कीपर-बैटर
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर ऋषभ पंत की तारीफ करते हुए कहा, “भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में उनसे बेहतर कीपर-बैटर कोई नहीं हुआ। वह लगातार रन बनाते हैं, विकेट के पीछे अच्छे हैं, टीम को आगे बढ़ाते हैं और पीछे से अपनी नॉन-स्टॉप कमेंट्री से सभी को जगाए रखते हैं। वह X-फैक्टर हैं। बहुत कम लोग आपको टेस्ट क्रिकेट से प्यार करने के लिए मजबूर करते हैं। वह ऐसे ही खिलाड़ी हैं।”
पंत के खेल में आया है बदलाव
चोपड़ा ने पंत के खेल में आए बदलाव की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि पंत अब परिस्थितियों को समझकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। मुश्किल हालात में भी वह अपने खेल को उसी के अनुसार बदलने की कोशिश करते हैं।
उन्होंने कहा, “जब हालात थोड़े मुश्किल हो जाते हैं, तो वह अपना बेस्ट देता है। हर किसी का खेलने का एक खास तरीका होता है। आम तौर पर, जब चीजें बदलती हैं, खासकर जब पिच थोड़ी ज्यादा सीम या स्पिन करने लगती है, तो आपसे कुछ अलग करने की उम्मीद की जाती है।”
पंत की बल्लेबाजी हमेशा रहती है चर्चा में
ऋषभ पंत की आक्रामक बल्लेबाजी लंबे समय से चर्चा का विषय रही है। कई बार उनकी इसी शैली की आलोचना भी हुई है, लेकिन दूसरी ओर उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने भारतीय टीम को कई यादगार मौकों पर फायदा पहुंचाया है।
श्रीलंका के खिलाफ दूसरी पारी में भी पंत ने स्थिति की जरूरत के मुताबिक तेजी से रन बनाए। उनकी 66 रन की पारी ने एक बार फिर दिखाया कि वह टेस्ट क्रिकेट में भी मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।
2 thoughts on “धोनी, कार्तिक नहीं, इस खिलाड़ी को पूर्व क्रिकेटर ने बताया भारत का महान विकेटकीपर-बल्लेबाज”