Vaibhav Sooryavanshi
दिल्ली: India 2027 World Cup Squad: भारत के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी पसंद की 15 सदस्यीय टीम चुनी है। उथप्पा की टीम में कई चौंकाने वाले नाम शामिल हैं। उन्होंने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को जगह दी है।
उथप्पा ने अपनी इस टीम को “बॉम्ब स्क्वाड” बताया है। उनकी टीम में भारतीय वनडे टीम के कुछ नियमित खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है।
उथप्पा की टीम में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री
सबसे ज्यादा चर्चा 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर है। उथप्पा ने उन्हें 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए बैकअप ओपनर के तौर पर चुना है उथप्पा ने यशस्वी जायसवाल को अपनी टीम में शामिल नहीं किया और उनकी जगह राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव को चुना। यह फैसला उनकी टीम के सबसे बड़े सरप्राइज में से एक है।
ये भी पढ़ें: कैसे WTC फाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया ? जानें पूरा समीकरण
रोहित – विराट को भी मिली जगह
उथप्पा ने अपनी टीम में कप्तान शुभमन गिल के साथ विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल को बरकरार रखा है। इसके अलावा उन्होंने रोहित शर्मा को भी 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। रोहित के वनडे भविष्य को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं, लेकिन उथप्पा ने उन्हें अपनी वर्ल्ड कप टीम में जगह दी।
भुवनेश्वर कुमार की वापसी
उथप्पा ने अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को भी टीम में शामिल किया है। भुवनेश्वर ने हाल के आईपीएल सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था और 28 विकेट हासिल किए थे। हालांकि, उन्होंने भारत के लिए आखिरी वनडे मुकाबला करीब पांच साल पहले खेला था। इसके बावजूद उथप्पा को लगता है कि उनका अनुभव 2027 वर्ल्ड कप में टीम के काम आ सकता है।
संजू सैमसन को इशान किशन पर मिली तरजीह
विकेटकीपर-बल्लेबाज के विकल्प के तौर पर उथप्पा ने संजू सैमसन को चुना है। उन्होंने इशान किशन को अपनी टीम में शामिल नहीं किया उथप्पा के मुताबिक सैमसन की खासियत यह है कि वह जरूरत के हिसाब से पारी की शुरुआत भी कर सकते हैं और मैच के अंतिम चरण में फिनिशर की भूमिका भी निभा सकते हैं।
इन खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह
उथप्पा की टीम में वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा जैसे खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है। दोनों खिलाड़ी हाल के समय में भारत के व्हाइट-बॉल सेटअप का हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल और इशान किशन भी उनकी 15 सदस्यीय टीम से बाहर हैं।
हार्दिक के साथ चार प्रमुख तेज गेंदबाज
ऑलराउंडर के रूप में उथप्पा ने हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा को चुना है। उन्होंने हार्दिक के बैकअप के तौर पर किसी अन्य तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर को नहीं रखा।
गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह को शामिल किया गया है। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा संभालेंगे।
उथप्पा की 15 सदस्यीय भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप कप्तान), केएल राहुल, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह।
2 thoughts on “India 2027 World Cup Squad: पूर्व चैंपियन ने चुनी 15 सदस्यीय टीम, Vaibhav Sooryavanshi की एंट्री, बड़े स्टार बाहर”