Will Jacks, Jamie Overton and a few other players are part of the T20 squad.
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने 7 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की T20 सीरीज के लिए England Lions की 20 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस स्क्वॉड में कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो इंग्लैंड की सीनियर T20 टीम का हिस्सा रह चुके हैं।
टीम में विल जैक्स, जेमी ओवरटन और टॉम बैंटन जैसे प्रमुख T20 खिलाड़ी शामिल हैं। इनके अलावा स्पिन विभाग में मेसन क्रेन और टॉम हार्टली को जगह मिली है, जबकि तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी ल्यूक वुड संभालेंगे।
हाल ही में फिल सॉल्ट और जैकब बेथेल के चोटिल होने के बाद इंग्लैंड की T20I टीम में पहली बार जगह बनाने वाले एनेयुरिन डोनाल्ड भी इस सीरीज में खेलते नजर आएंगे।
England Lions की 20 सदस्यीय टीम
टॉम बैंटन, जाफर चोहान, जेम्स कोल्स, मेसन क्रेन, हेनरी क्रोकॉम्ब, एनेयुरिन डोनाल्ड, कैलेब फाल्कनर, टॉम हार्टली, एडी जैक, विल जैक्स, साकिब महमूद, बेन मेयेस, बेन मैकिनी, जो मूर्स, जेमी ओवरटन, मैथ्यू रेविस, जेम्स सेल्स, ओलिवर साइक्स, पॉल वाल्टर और ल्यूक वुड।
कब और कहां खेले जाएंगे दोनों T20 मैच?
England Lions और श्रीलंका के बीच पहला T20 मुकाबला 11 सितंबर को चेम्सफोर्ड में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें दूसरे मुकाबले के लिए 13 सितंबर को बेकनहैम पहुंचेंगी।